फेसबुक, विवाद और मुसीबत




Pic From Facebook


फेसबुक और विवाद 

हेलो दोस्तों, 

जैसा की आप जानते है, की फेसबुक एक सोशल प्लेटफॉर्म है। जहाँ पर आप किसी भी तरह की एक्टिविटी या बात जो आपके दिल में है, को बता या रख सकते है। पर इस प्लेटफॉर्म पर लोगो को कई प्रकार की दिक्कतों का भी सामना करना पड़ रहा है। क्या उसके बारे मे आपको जानकारी है ?

जैसा की आमतोर पर होता है। की आप किसी तरह की जरुरत के लिए किसी दोस्त या हेल्पलाइन की मदद लेते है पर फेसबुक पर ऐसा कुछ भी नहीं है। जो आपकी किसी तरह की मदद कर सके। तो आइये जानते है क्या है वो मुसीबत जो आपको कई बाद झेलनी पड़ती है आम तौर पर। फेसबुक के पास ऐसी किसी तरह की कोई मदद नहीं मिलती है। ना ही इनके पास किसी प्रकार की कोई संपर्क नंबर दिया जाता है और ना ही किसी प्रकार की ईमेल की सुविधा दी जाती है जहाँ आप अपनी शिकायत कर के आपको समस्या या निवारण मिल सके।  

दिक्कत नंबर 1  

अगर आपका अकाउंट काफी समय तक आप इस्तेमाल नहीं करते है तो वो अकाउंट बाद में लॉगिन करने पर दिक्कत देता है और तरह - तरह के वेरिफिकेशन के लिए बोलता है जो की कई बार आपको याद नहीं होते है पर फिर भी आप कोशिश करते है।  जिसके लिए आपका अकाउंट अगले 30 दिन तक के लिए होल्ड कर दिया जाता है।  जिससे की आप आपने अकाउंट में ही लॉगिन नही कर पाते है। इसके चलते सिर्फ कंप्यूटर जेनरेटेड ईमेल वेरिफिकेशन के नाम पर बार बार शेयर किये जाते है पर अकाउंट लॉगइन नही हो पाते है।   

दिक्कत नंबर 2  

अगर आप फेसबुक के सोशल साइट पर हो और वह किसी तरह के पेज पर ज्वाइन किया हुआ है। तो कई बार आपका किसी से किसी प्रकार का वाद विवाद हो रहा है। और सामने वाले आदमी आपको किसी तरह की गालियाँ देने लगता है। और उसकी रिपोर्ट फेसबुक को करते है तो वो पहले इसकी जांच की बात करता है। और तब तक के लिए आपको उस आदमी को ब्लॉक करने या उसके कमेंट को छुपाने को बोल देता है। जिसके चलते आपको ये नहीं पता चलता है की उस जांच का क्या नतीजा निकलता है। क्या फेसबुक ने उस आदमी के खिलाफ कुछ किया की नहीं। अगर आप सपोर्ट इनबॉक्स में जा कर देखते है। की क्या हुआ तो आपको बता दू 98% केस में कुछ भी गलत नहीं पाया जाता है।  चाहे वो आपको गालियाँ दे रहा है। 

दिक्कत नंबर 3  

अगर आपका जीमेल का अकाउंट हेक हो गया है जिससे की आप फेसबुक से आपने अकाउंट भी चलाते है तो जीमेल के दवारा वो आदमी आपका फेसबुक अकाउंट हेक करके भी लोगो से पैसा की मांग करता है और आपको अकाउंट से लड़कियों या महिलाओ को गलत व अश्लील सन्देश भेजता है।  जिसके चलते लोगो की नज़र में आप गलत हो जाते है। और आपको सही साबित होंने की लिए लोगो को सचाई बतानी पड़ती है। और पुलिस को भी सूचना देनी पड़ती है। और इतना होने के बाद भी फेसबुक लॉगिन करने वाले का इंटरनेट के द्वारा पता नहीं लगता है। और ना ही किसी प्रकार की मदद करता है। 

दिक्कत नंबर 4  

अगर आप समाज मे कोई अच्छा स्थान रखते है तो भी आपको पसंद करने वाले और ना पसंद करने वाले, आपके हर अच्छे और गलत या आपकी लाइफ में होने वाले हर प्रकार की बात पर टिपण्णी व आलोचना करते है। चाहे आपको पसंद हो या ना हो। जिसके चलते आपको फॉलो करने वाले लाखो लोगो में किसी ने क्या अच्छा लिखा है व गलत आप सभी बाते नहीं देख पाते है। जिसके बारे में पता करने का या इस प्रकार की गतिविधि को रोकने का फेसबुक के पास कोई डिपार्टमेंट या सपोर्ट नहीं है। जो इन बातो पर ध्यान दे। ताकि समाज दूषित ना हो।  

दिक्कत नंबर 5 

अगर आप इंटरनेट के बढ़ते चलन को देखते है तो उसके साथ साथ इंटरनेट पर होने वाले धोखे भी बढ़ते जा रहे है। जिसके चलते लोगो को आये दिन नये तरीके से लाखो रुपये की ठगी का शिकार होते देखा जाता है। उसी तरह से फेसबुक पर ठगो ने कई काम शुरू किये हुए है जिसके चलते लाखो लोगो को कई बार अपने जीवन भर की कमाई का नुक्सान उठाना पड़ता है। जैसा की देखा गया है की लोग फेसबुक पर आपकी प्रोफाइल से आपकी जानकारी को निकल कर आपकी जैसी प्रोफाइल बना कर और आपके दोस्तों को और जानने वालो को सन्देश देते है की आप मुसीबत में है और आपको कुछ पैसे की जरुरत है। जिसके चलते आपके जानने वाले लोगो में जो लोग इस तरह के धोखे से अनजान है या आपकी मदद के लिए। वो उस धोखेबाज़ को पैसा दे देते है। और ठगी का शिकार हो जाते है। लेकिन आपके द्वारा जानकारी देने के बाद भी फेसबुक के सपोर्ट (सहायता) टीम से किसी प्रकार की कारवाही नहीं होती है। 

दिक्कत नंबर 6 

अगर आप मार्किट प्लेस नाम की फेसबुक की पोर्टल पर काम करते है और वहाँ से किसी प्रकार का सामान मांगने के लिए बात करते है।  तो इसमें कई लोग ऐसे भी है जो आपसे सामान के लिए पैसे की मांग करते है। और ये बोलते है की आपको पेमेंट करने के बाद आपको सामान निर्धारित समय में मिल जायेगा। और वहाँ से ये लोग पैसा लेने के बाद लोगो को और उसकी प्रोफाइल को ब्लॉक कर देते है। जिसके चलते आपको और लोगो पर भी विश्वास करने में दिक्कत हो जाती है।  चाहे वो लोग सच बोल रहे हो की माल समय पर मिल जायेगा।  ऐसे लोगो के खिलाफ कई लोग फेसबुक पर और उस कम्युनटीय या समुदाय में शिकायत भी करते है। ताकि और लोगो को नुक़्सान ना हो पर फेसबुक इस पर भी किसी तरह की मदद नहीं करता है। सिर्फ फ्रॉड बोल कर प्रोफाइल को बंद कर देता है।  जब की फेसबुक पर अकाउंट बनांते समय गूगल की जीमेल अकाउंट से लॉगइन किया जाता है। जहाँ पर अकाउंट की जांच के लिए मोबाइल नंबर और डिटेल देना अनिवार्य है। 

दिक्कत नंबर 7 

अगर आप मार्किट प्लेस में काम करते है। और आपका अकाउंट को अस्थाई तौर पर रोक दिया जाता है जिसमें की आपको शिकायत करने के लिए सहायता टीम को बोला जाता है। जहाँ से आपको मदद मिलेगी कहा जाता है। पर आपके वहाँ पर शिकायत के बाद भी आपकी कोई सुनवाही नहीं होती है। ना ही आपको किसी प्रकार की जानकारी दी जाती है।  ना ही किसी प्रकार का जवाब आता है। जिसके चलते आपके ऑनलाइन इंटरनेट पर चलता हुआ वयापार बंद पड़ जाता है।  इससे फेसबुक को कोई फरक नहीं पड़ता है पर आपके उस अकाउंट से जानने वाले लोगो का आप पर से विश्वास कम हो जाता है।  की कही आप भी किसी प्रकार से विश्वास बना कर और लोगो को लूट कर तो गायब नहीं हो गए है। 

दिक्कत नंबर 8 

जैसा की देखा गया है की आज आप सब कुछ सोशल साइट पर लिखना या डालना पसंद करते है। उसका फायदा भी कुछ गलत लोग उठाते है। जैसे की पीछे देखा गया है की लोगो ने अपने घूमने की जानकारी या शहर से बाहर जाने की बात को जैसे इंटरनेट पर डाला और लोकेशन पर पहुंचते का ही चेकइन डाल दिया। जिससे की चोरो को उनके जाने की जानकारी मिल गई और वो 2 दिन लगा कर वहाँ घर पर रह कर 2 दिन में सब कुछ लूट कर ले गए। इसी तरह की घटना बच्चे के साथ हुई माँ बाप आज कल बच्चे के होते के साथ ही उनका फेसबुक या सोशल अकाउंट बना देते है जिसके कारण बच्चो को किडनेप करने वाले लोगो ने बच्चे की जानकारी सोशल अकाउंट से ले कर, वो कब किस टाइम कहा होता है। और उसको क्या पसंद है जानकर आसानी से बच्चे को किडनेप करके ले गए। 

दिक्कत नंबर 9 

जैसे की आप जानते है की आज के समय में कुछ भी फ्री में नहीं मिलता है।  तो आपको फेसबुक जैसी साइट इतना कुछ फ्री में कैसे दे रही है। तो आपको बता दू , ऐसा नहीं है। अम्बानी जी एक बात हमेशा बोलते है की आज के टाइम में डाटा ही सब कुछ है।  उसी प्रकार से आप फेसबुक पर उसको अपने फ़ोन नंबर, मोबाइल, पर्सनल, प्रोफेशन, स्कूल, कोलाज, और आपको क्या खाना पसंद है से ले कर आपको कहा जाना पसंद है का सब ज्ञान और परमिशन दे देते है। जिससे आप आने वाले टाइम में इंटरनेट के ब्राउज़र में जो भी सर्च करते है। अगले दिन वो सब चीजे बेचने वाली कंपनी का विज्ञापन आपके फेसबुक के पेज पर आ जाता है। मतलब फेसबुक आपकी लाइफ में आप क्या करते है से ले कर आप क्या करने वाले है। तक आपकी जानकारी दुनिया भर के लोगो और उनकी उस कंपनी को दे देता है। जिसका अपने जिंदगी में कभी नाम तक नहीं सुना होगा। आपको अगर इस प्रकार के विज्ञापन से किसी प्रकार का नुकसान या धोखा होता है। तो इसके लिए फेसबुक किसी भी प्रकार से जिम्मेदार नहीं होता है। आप भी पैसा दे कर किसी भी प्रकार का विज्ञापन चला सकते है। और ज्यादा से ज्यादा लोग उसको देखे इसके लिए भी फेसबुक को पैसा मिलेगा।   

दिक्कत नंबर 10 

अगर आप किसी वयक्ति विशेष से या किसी राजनैतिक पार्टी (जो इलेक्शन में चुनाव लड़ती है ), धर्म या समुदाय से भी जुड़े हुए है। जहाँ पर आप अपनी बात रखने की कोशिश करते है या अपने विचार और संस्कृति के बारे में लोगो को बताना चाहते है। तो इसके लिए वो अपने पेज को बना कर और लोगो को जोड़ कर अपनी बात कर सकते है पर पिछले कुछ समय से देखा गया है। जहाँ पर लोग अच्छे और बुरे दोनों ही तरह के पेज बना कर फेसबुक पर अपने विचार रखते है। पर भारत मे फेसबुक द्वारा लोगो को किस तरीके से सपोर्ट किया जाता है मीडिया की एक रिपोर्ट द्वारा इसका अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है। जहाँ पर फेसबुक ने इलेक्शन से पहले कांग्रेस पार्टी के 2500 पेज को डिलीट कर दिया जिसके कुल सदस्य की गिनती मात्र 15000 से ज्यादा नहीं थी। और फेसबुक ने भारतीय जनता पार्टी के चंद पेज भी डिलीट किये ताकि भेद भाव ना दिखाई दे जिसके की सदस्य की संख्या 20 लाख से जयादा थी। वही पर फेसबुक ने हिन्दू जनजागृति समिति के हिन्दू अधिवेशन पेज और सनातन संस्था और इनके अंतरगत आने वाले सभी पेज बंद कर दिए है। जिसमें की 14 लाख से ज्यादा लोग जुड़े हुए थे और अपने धर्म की बात रखते थे। जिसके विपरीत भारत सरकार दवारा जिन संस्था या वयक्तियो को बैन किया हुआ है। उनके आधिकारिक पेज अभी भी सम्पूर्ण रूप से चल रहे है। जिसके लिए फेसबुक ना तो संस्था को या किसी और को जवाब देने के लिए तैयार है। की ये किसके कहने पर कारवाही हुई है। या किसी निजी राय के चलते किया गया है। या किसी की शिकायत पर। जब की भारत के खिलाफ बोलने और धार्मिक भावनाओ को अहित करने वाले जाकिर नाइक और कई लोगो के पेज आधिकारिक रूप से अभी भी चल रहे है।  

किसी प्रकार की कोई जवाब या कारवाही की जानकारी फेसबुक द्वारा ना देना और ना ही ऑफिस द्वारा और ना ही सपोर्ट के लिए हेल्पलाइन देना, हमें इस प्रकार के कामो से ये सोचने को मजबूर कर रहे है की क्या हमारी जानकारी आज सुरक्षित हाथो में है। क्या हमे अपनी गलती या अपने द्वारा किये किसी गलत काम को जानने का अधिकार नहीं है। क्या ये हमारी निजता का और हमारे मौलिक अधिकारों का हनन नही है ? 

कोर्ट भी आपकी बात सुनके और शिकायत करने वाले की बात सुन कर फैसला करता है। जबकि यहाँ कोई नियम नहीं है।   

#facebook

Comments

Unknown said…
Very True ..
Facebook is Not Providing the Support
But they are making money with playing over heart and religion which is not acceptable.
Mahinder said…
Many of these kind of issues we faced on FB but FB didn't take any action or revert on that

Popular posts from this blog

Telecommunication Market In India

INDIAN E-COMMERCE INDUSTRY

Bitcoin Currency Information